सीवान। आंदर थाना के तिवारी के बढ़ेया गांव निवासी एक दंपती ने पचोखर गांव निवासी एक अधेड़ को घर में कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना का कारण पोस्टमास्टर द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी है। हत्या के बाद शव को घर से दूर ले जाकर सड़क किनारे चंवर में फेंक दिया। मृतक की पहचान पचोखर गांव निवासी हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो पचोखर गांव के पोस्टआफिस में पोस्टमास्टर है। आंदर थानाप्रभारी विनय कुमार ने कहा कि दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना बीती रात करीब 9 बजे की है। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आंदर पुलिस को रात में करीब 10 बजे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सासाराम में बड़े भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार
नौहट्टा। उचैला में गुरुवार रात सहोदर छोटे भाई जदुनी राम ने मात्र 30 हजार रुपए के लिए बड़े भाई नथुनी राम (60) की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे जदुनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खेतों में काम कर घर लौटे नथुनी राम दरवाजे पर पहुंचे ही थे कि छोटे भाई जदुनी राम ने अपने दिए रुपए की मांग शुरू की। बात इतनी बढ़ गई कि नथुनी राम को जमीन पर पटककर उसके सीने पर सवार छोटे भाई जदुनी ने गला घोंट डाला। कुछ देर खुद बचाने के प्रयास में नथुनी राम इधर-उधर छटपटाते रहे। अंत में दम तोड़ दिया। जदुनी ने बड़े भाई नथुनी को कुछ दिन पूर्व 30 हजार रुपए उधार दिया था। लौटाने के लिए सुबह से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया था। कुछ दिन में पैसा लौटाने की बात कहकर घर के अंदर नथुनी राम प्रवेश कर ही रहे थे कि पीछे से पकड़कर जमीन पर पटक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अमौर में बेटे के साथ मिलकर शौहर का गला रेत डाला
अमौर। अमौर थाना क्षेत्र के बाड़ा ईदगाह पंचायत में तीन महीने पहले एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर शौहर (45) की हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी और लाश को घर के आंगन में बने सोखता (नाले के पानी को सोखने के लिए बनाई जाने वाली टंकी) में छिपा दिया। शुक्रवार को तीन महीने बाद पुलिस ने सड़ी-गली लाश बरामद कर मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण पति का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध बताया जा रहा है। उसने तीन शादियां की थीं। वह अपनी बहू और सौतेली बेटी का यौनशोषण करता थ। शुक्रवार को लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने अमौर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है।
इसमें बहू, पोते और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के दोनों बेटे के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद एक बेटे ने दादा को बता दिया कि कैसे उसके पिता की हत्या हुई और लाश कहां छिपाकर रखा गया है। बायसी एसडीपीओ मनोज कुमार राम ने बताया कि अमीनउद्दीन गलत आचरण का व्यक्ति था। उसका अवैध संबंध उसकी बहू और सौतेली बेटी के साथ था। इसके कारण उसकी प|ी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। प|ी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

लाश की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि अब मृतक की लाश का पोस्टमार्टम भागलपुर में होगा, उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर मृतक के पिता का ब्लड और मृतक की हड्डी का सैंपल लेकर उसे एफएसएल पटना भेजा जाएगा। मृतक की तीसरी प|ी ने पति की हत्या की घटना को अंजाम देने के 15 दिन बाद अपने ससुर से मिलने जलालगढ़ के एक गांव में गई थी। अपने सास ससुर को बताया कि उसका पति अमीनउद्दीन घर में झगड़ा कर 15 दिन पूर्व कहीं चला गया है। उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल रहा है। आप लोग भी अपने स्तर से खोजबीन करें।
