मक्खतकिया से घर के सामने लगी मोटरसाइकिल चोरी, चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया  : नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खतकिया वार्ड 16 से बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा एक मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई है. मोटरसाइकिल चोरी की होने के संदर्भ में मोटरसाइकिल के मालिक श्याम सुंदर साह के पुत्र रणधीर कुमार साह ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रणधीर कुमार साह ने बताया कि बुधवार को वह घर के सामने अपनी मोटरसाइकिल को लगा कर रखा था. सुबह जब मैं जगा तो वहां पर मोटरसाइकिल नहीं थी.