भीषण वर्षा में वाहनों में ही लोगों ने बचायी जान

EVENT

नवगछिया में दोपहर दो बजे से हुई मुसलाधार वर्षा में जाम में फंसे यात्रियों को काफी संकट में डाल दिया जिनके वाहन लाइन ढ़ाबा और आस पास के क्षेत्र में उन लोगों ने ढ़ाबे और दुकानों पर जा कर जान बचायी. कुछ लोग वाहन में दुबक कर ही बच गये तो कई ऐसे भी यात्री दिखे उनके पास वर्षा में भींगने के अलावा कोई चारा न दिखा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

योग के रंग में रंगा दिखा नवगछिया, कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन

नवगछिया:  सुबह सूरज की पहली पौ फूटते ही नवगछिया शहर पूरी तरह से योगा के रंग में रंगा दिखा. नवगछिया में योग दिवस को लेकर कई जगहों पर शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में हजारों लोगों ने भाग लिया है. नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में एनसीसी के दो बिहार गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया. एनसीसी की 83 छात्राओं ने इस अवसर पर आयोजित योग शिविर में भाग लिया. कार्यक्रम प्रभारी प्रचार्य बिंदेश्वरी सिंह के देख रेख में आयोजित किया गया था. इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मियों और छात्राओं की भागीदारी देखी गयी