नवगछिया । भारतीय जनता पार्टी नवगछिया कार्यालय में बुधवार को अति पिछड़ा वर्ग मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल की उपस्थिति में 61 विभिन्न अति पिछड़ा समाज से आए हुए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्य अतिथि ने कहा कि पूरा देश माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। अनेक गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनेगी साथ ही 2025 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिहार में बनेगी। कार्यक्रम में बासुकी मंडल, प्रमोद मंडल, मनोज मंडल, शंभू ठाकुर, वीरेंद्र राय अनिल सिंह बिंद रवि कुमार साह,
पुलकित सिंह नंदनी सरकार, मुक्तिनाथ सिंह, अजीत कुमार सिंह, निरंजन शाह, दीपक कुमार साह, विजय राय, दिनेश ठाकुर, रत्नेश ठाकुर राजेंद्र ठाकुर कपिल देव ठाकुर, बबीता देवी, पार्षद नगर परिषद सुनीता देवी, प्रदीप शर्मा, राजीव कुमार, उदय कुमार, मनोज मंडल, महेश मंडल, चंद्रभूषण राय आदि सम्मानित कार्यकर्ता शामिल थे।

