भागलपुर में पीजी की पढ़ाई कर रहे बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी सोनू निगम की फेसबुक के जरिए बेलहर थाना क्षेत्र के कुमरैय बड़हारा की रहने वाली इंटर की छात्रा रितू कुमारी से पहचान हुई। बाद में दोनों में प्रेम हो गया। दोनों की जान-पहचान हुई। दोस्ती बढ़ी।मोबाइल नंबर आदान-प्रदान हुआ।और फिर व्हाट्सएप के जरिए वीडियो चैट पर आंखें मिलीं,और प्यार हो गया।एक-दूसरे को समझा परखा। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शुक्रवार की सुबह प्रेमी युगल सुल्तानगंज थाने पहुंच गए।जहां प्रेमी युगल ने अपनी इस लव- स्टोरी से सुल्तानगंज थानेदार को अवगत कराते हुए,उन्हें खुद के बालिग होने का प्रमाण दिखाया। तथा शादी करने की इच्छा जताई। थानेदार ने प्रेमी युगल के घर-परिवार के लोगों को सूचना देकर बुलाया। फिर दोनों परिवार के लोगों के आने पर उनकी मौजूदगी एवं पुलिस निगरानी में प्रेमी युगल की अजगैबीनाथ मंदिर में शादी करा दी गई।

छात्रा के पिता निरंजन प्रसाद को थानेदार ने वस्तु स्थिति से अवगत कराया।छात्रा के पिता ने जब बेटी के फैसले का विरोध नहीं किया,और अपनी लाचारी सुनाते हुए कहा कि मैं अगर बेटी को अपने साथ घर ले भी गया तो वो फिर घर से भाग सकती है।इसलिए मै बेटी के फैसले को मानने को तैयार हूं।।इधर सुल्तानगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
सुबह-सुबह प्रेमी युगल मेरे पास थाना परिसर स्थित सरकारी आवास पहुंचे।जहां पूछताछ में पता चला कि छात्रा अपने घर से अकेली सुल्तानगंज चली आई थी।यहां आकर उसने छात्र को सुल्तानगंज बुलाया।और जब छात्र भागलपुर से सुल्तानगंज पहुंचे।तब छात्रा ने अपनी बात छात्र को बताया।छात्र यह सोचकर छात्रा को साथ ले थाने पर पहुंच गया,कि कहि आगे मामला बिगड़ न जाय।इसके बाद छात्रा के पिता ने अजगैबीनाथ मंदिर में बेटी के शादी कराने ले जाने की इच्छा जताई।जहां उसे भेज दिया गया।
