भागलपुर : 26 रुपए के चक्कर में अपराधी ने चाय दुकानदार को मारा चाकू.. हालत गंभीर

भागलपुर / पटना

भागलपुर में 26 रुपए बकाया मांगने पर अपराधी ने चाय दुकानदार को चाकू मार दिया। जिसके बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गया। दुकानदार की हालत गंभीर बनी हुई और मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। 30 वर्षीय दिलीप साह ने बताया कि नाथनगर चौक पर वो चाय की दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह 6 सोनू कुमार नाम का बदमाश अपने दोस्तों के साथ चाय सिगरेट पीने दुकान पर आया था। चाय के बाद जब दुकानदार दिलीप ने पैसे मांगे तो बदमाश ने पैसे तो दे दिए लेकिन चाकू मारकर फरार हो गया। दिलीप ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले उनकी दुकान पर आया था और उसने 26 रुपए उधार ले रखे थे। दो दिन पहले दुकानदार दिलीप साह ने सोनू से बकाया 26 रुपए देने को कहा था जिस पर वो भड़क गया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चप्पल रख लेने की दी थी वार्निंग

घायल दिलीप साह ने बताया कि 2 दिन पहले पैसे न देने पर उसने आरोपी सोनू को वार्निंग दी थी कि जल्द बकाया 26 रुपए दे दो नहीं तो वो चप्पल रख लेगा। अपराधी आज सुबह अपने दोस्त के साथ चाय पीने आया। पीने के बाद उसके दोस्त ने पैसे दे दिए। दिलीप के पीछे मुड़ते ही सोनू ने चाकू मार दिया और फरार हो गया।

नहीं दर्ज हुई शिकायत

पीड़ित दिलीप साह ने बताया कि वो नाथनगर पुलिस थाने गए थे लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने पहले इलाज करवाकर आने को कहा। इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। घायल का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।