200 करोड़ से बन रहे सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल की बिल्डिंग मार्च तक बनेगी। मार्च से अाेपीडी चलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने यह सोमवार को सर्किट हाउस में दी। उन्होंने कहा, मार्च में सेवा शुरू होगी। इसके दो माह बाद इंडोर में कुछ विभाग काम करने लगेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा, मार्च-अप्रैल तक कोरोना वैक्सीन बाजार में आने की उम्मीद है। सब ठीक रहा ताे सरकारी अस्पतालाें में यह सुविधा पहले चरण में काेराेना वाॅरियर्स को मिलेगी। उन्होंने कहा, चुनाव में विपक्ष ने वैक्सीन को मुद्दा बनाया, उसकी जरूरत नहीं थी। सभी देशवासियों को वैक्सीन दी जानी है। बंगाल चुनाव से इसे जोड़कर नहीं देखना चाहिए। शहर में जहां-तहां कूड़ा डंप हाेने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चाैबे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संताेष कुमार व अन्य माैजूद थे।

पल्स पोलियो अभियान की तरह बनेंगे बूथ
मंत्री ने कहा, डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ को पहले वैक्सीन दी जाएगी। 65 साल से अधिक और 50 से कम उम्र वाले मरीजों को भी पहले ही चरण में वैक्सीन मिलेगा। पल्स पाेलियाे अभियान की तरह बूथ बनाकर सभी को वैक्सीन दिए जाएंगे। बिहार में भी वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है।
सभी प्रमंडलों में अब अारटीपीसीअार जांच
मंत्री ने कहा, बांका, मुंगेर, पूर्णिया, मोतिहारी व अन्य जिलों में भी मशीनें लग रही हैं। सभी प्रमंडलों में आरटीपीसीआर जांच होगी। सूबे में 22 मशीन अाैर दी गई है। उन्होंने किसान अांदोलन पर कहा, इटली से अाए लाेग किसान का दर्द नहीं समझेंगे, वह मेरे जैसा किसान का बेटा ही समझ सकता है।
