भागलपुर : 19 जुलाई को सुबह पांच बजे गंगा मैया खतरे के निशान को करेगी पार, बढ़ रही पांच सेमी

भागलपुर / पटना

उत्तर-पश्चिम बिहार में आई बाढ़ का असर अब गंगा के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार भागलपुर में हर घंटे पांच सेमी की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार को दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 28.02 मीटर, दोपहर बाद दो बजे 28.12 मीटर व तीन बजे 28.17 मीटर था। इस तरह से दिन में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 33.68 मीटर से सिर्फ 5.51 मीटर नीचे रहा। जिस तरह से हर घंटे पांच सेमी की दर से गंगा बढ़ रही है,

उसको देखते हुए 19 जुलाई को सुबह पांच बजे भागलपुर में गंगा खतरे के निशान को पार कर जाएगी। भागलपुर में अब तक का सर्वाधिक जलस्तर 26 अगस्त 2016 को 34.72 मीटर मापा गया था।

उधर, गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि का असर दियारा में रहने वाले लोगों पर दिखने लगा है। गंगा नदी क्षेत्र स्थित शंकरपुर दियारा में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों को खाली करने लगे हैं। इसके अलावा सबौर क्षेत्र स्थित गंगा नदी के किनारे रह रहे लोगों को कटान का डर सताने लगा है।

वे भी अब अपने डेरा सुरक्षित स्थान की तरफ शफ्टि करने की तैयारी में जुट गए हैं। इंग्लिश फरका के लोग तो अब तक बीते साल का कटाव भूले नही हैं। दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोग अब अपने घरों के सामान को नाव में लाद कर शहरी क्षेत्र की ओर आने लगे हैं।