भागलपुर : भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड के विक्रमशिला स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और प्री-नन इंटरलॉकिंग का काम चलेगा। इस कारण 13 से 16 मार्च तक भागलपुर से साहिबगंज के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 53037/38 रद रहेगी। अप और डाउन में इसका परिचालन नहीं होगा। वहीं, 16 मार्च को दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी का परिचालन साहिबगंज की जगह कहलगांव तक ही होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इंटरसिटी कहलगांव-साहिबगंज के बीच नहीं चलेगी। दरअसल, विक्रमशिला स्टेशन पर नई लाइन और कॉमन लूप लाइन के बीच रेल ट्रैक को जोड़ा जाएगा। इसलिए प्री-नन इंटरलॉकिंग का काम होना है। पैसेंजर ट्रेन के रद होने से भागलपुर से सबौर, कहलगांव, घोघा, पीरपैंती और साहिबगंज जाने वाले यात्रियों को जयनगर पैसेंजर के बाद सीधा तीन बजे पैसेंजर ट्रेन मिलेगी। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना होगा।

विक्रमशिला स्टेशन पर प्री-नन इंटरलॉकिंग का होगा काम, 16 को कहलगांव तक ही जाएगी दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी
मुंगेर होकर जाएगी विक्रमशिला एक्सप्रेस
भागलपुर : किऊल जंक्शन पर अगले सप्ताह से शुरू हो रहे रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कुछ ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी। बांका-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस 18 मार्च से दो अप्रैल मुंगेर ब्रिज के रास्ते राजेंद्रनगर जाएगी। भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 20 से 31 मार्च मुंगेर-शाहपुर पटोरी-पाटलिपुत्र के रास्ते चलेगी।
