भागलपुर : होमगार्ड जवान से उठक-बैठक कराने पर डीआईजी ने एएसपी को किया तलब

भागलपुर / पटना

शुभम आर्य के ड्राइवर से विकास चंद्र महतो को हटाया गया
होमगार्ड जवान विकास चंद्र महतो को कान पकड़ कर उठक-बैठक कराने के मामले में डीआईजी सुजीत कुमार ने गुरुवार को सिटी एएसपी शुभम आर्य को अपने ऑफिस में तलब किया। डीआईजी ने एएसपी को हिदायत दी कि अागे ऐसी गलत नहीं हो, इसका ध्यान रखें। इससे लोगों में गलत मैसेज जाता है। एसएसपी बाबू राम ने कहा कि सिटी एएसपी को बुलाकर उनसे इस बारे में पूछेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना के बाद ड्राइवर को वहां से हटा कर विधि-व्यवस्था इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी का ड्राइवर बनाया गया है। मामले में पीड़ित होमगार्ड जवान ने एसएसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जवान का कहना है कि कान पकड़ कर उठक-बैठक कराने के साथ-साथ एएसपी ने गाली-गलौज भी की थी। इस घटना से काफी सदमे में हूं।

हालांकि सिटी एएसपी ने होमगार्ड जवान के आरोपों का खंडन किया है और कान पकड़ कर उठक-बैठक कराने के मामले को गलत बताया है। विकास चंद्र महतो सिटी एएसपी की सरकारी गाड़ी का ड्राइवर था। ड्यूटी छोड़ कर 10 मिनट के लिए वह बाजार चला गया था। अाराेप है कि बाजार से लौटने पर एएसपी ने दंड के तौर पर अपने आवास में ड्राइवर से सभी पुलिसकर्मियों के सामने कान पकड़ कर उससे उठक-बैठक कराई थी। ड्राइवर खाकी वर्दी में था, फिर भी एएसपी ने ऐसा किया।