भागलपुर : हर्ष राज का बिहार में तीसरा स्थान, साथ ही बना जिला टॉपर

भागलपुर / पटना

भागलपुर : सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट में संत जोसफ एनटीपीसी के छात्रों ने जिले के टॉप थ्री में शामिल होकर नाम रोशन किया है। इसी स्कूल के टॉपर हर्ष राज ने बिहार में भी तीसरा स्थान (98.8 फीसदी) लाया है। साथ ही वह जिला टॉपर भी है। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिले में दूसरे स्थान पर अलीशा टिर्की (98 फीसदी) रही, संत जोसेफ की ही छात्रा है। लेकिन जिले के तीसरे टॉपर में संत जोसफ एनटीपीसी के ही आशुतोष कुमार के अलावा डीएवी बरारी के ईशान शुक्ला, टेक्नोमिशन इंटरनेशनल स्कूल रुद्र प्रताप झा और डीएवी एनटीपीसी कहलगांव के मनीष कुमार शामिल हैं। इन चारों को 97.6 फीसदी अंक आए। टॉप फोर में भी तीन स्कूलों डीएवी बरारी के शिवम, एसकेपी विद्या विहार की अपराजिता और टेक्नोमिशन इंटरनेशनल स्कूल की टर्बिया नेयाम को एक समान 97.2 फीसदी अंक आए।

वहीं टॉप फाइव में तीन स्कूल डीएवी बरारी के अभिजात भारद्वाज, डीएवी मथुरापुर के आजम अली, ऋषि शंकर सहाय पकड़तल्ला के छात्र शामिल हैं। इन्हें 97 फीसदी अंक आए हैं। यानी टॉप फाइव के आंकड़ों में तीन छात्र एनटीपीसी कहलगांव के, तीन छात्र डीएवी स्कूल बरारी के, दो छात्र टेक्नोमिशन इंटरनेशनल स्कूल के और एक-एक छात्र एसकेपी विद्या विहार, डीएवी मथुरापुर, डीएवी एनटीपीसी कहलगांव और सरस्वती विद्या मंदिर पकड़तल्ला के हैं।.

भागलपुर। गौथल्स पब्लिक स्कूल के हर्ष कुमार अभी से ही इंजीनियरिंग की तैयारी में जुट गए हैं। 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बने हर्ष आईआईटी पास कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह नियमित सुबह में दो घंटा व दो रात में दो घंटा पढ़ाई करते थे। पापा राजकुमार वर्मा व मां ममता वर्मा उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करते थे। .

भागलपुर। सीबीएसई 10वीं में 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली हैप्पी वैली स्कूल की फ्रूटी सिंह डॉक्टर बनना चाहती हैं। परीक्षा के लिए चार से पांच घंटे पढ़ाई की। बचपन से ही मेधावी रही खानकित्ता की फ्रूटी बताती हैं कि वह अभी से मेडिकल की तैयारी में जुट गई हैं। सफलता के पीछे पापा अजय कुमार, मां सुनीता का योगदान है।.

जिले के टॉप फाइव में शामिल 12 छात्र-छात्राओं में लड़के इस बार आगे हैं। 12 में से नौ लड़के शामिल हैं तो वहीं मात्र तीन लड़कियां शामिल हैं।.

प्रथम हर्ष राज (संत जोसफ स्कूल, एनटीपीसी) 98.8.

द्वितीय अलीशा टिर्की (संत जोसफ स्कूल, एनटीपीसी) 98.

तृतीय आशुतोष कुमार (संत जोसफ स्कूल, एनटीपीसी) 97.6 .

ईशान शुक्ला (डीएवी स्कूल, बरारी) 97.6.

रूद्र प्रताप झा (टेक्नोमिशन इंटरनेशनल स्कूल) 97.6.

मनीष कुमार (डीएवी एनटीपीसी, कहलगांव) 97.6.

चतुर्थ शिवम (डीएवी स्कूल, बरारी) 97.2.

अपराजिता कुमारी (एसकेपी विद्या विहार, भालपुर) 97.2.

टर्बिया नेयाम (टेक्नोमिशन इंटरनेशनल स्कूल) 97.2.

पंचम अभिजात भारद्वाज (डीएवी, बरारी) 97.

आजम अली (डीएवी, मथुरापुर) 97.

ऋषि शंकर सहाय (सरस्वती विद्या मंदिर, पकड़तल्ला) 97.

डीपीएस भागलपुर ने दावा किया है कि पहले स्थान पर सार्थक सौम्या को 97.8 फीसदी, दूसरे पर अंकिता आयुषी को 95 फीसदी व खुशी सिंह को 93.5 फीसदी अंक आए हैं। सौम्या जिले में तीसरे स्थान पर है। पीआरओ ने कहा कि प्रतिशत छह विषयों के आधार पर निकाला गया है।