एसपी के निर्देश पर केस दर्ज, गोराडीह का रहने वाला है आरोपी युवक साजन बाथ इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती में कर युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ली और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। युवती मधेपुरा एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जीएनएम है। फोटो के एवज में युवक ने जीएनएम से दो लाख रुपए मांगे, नहीं देने पर उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोमवार को युवती पिता और बहनोई के साथ सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज से मिली और मामले की जानकारी दी। एसपी डीएसपी को मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। युवती ने बताया कि जीएनएम की ट्रेनिंग के दौरान 2018 में गोराडीह निवासी युवक साजन कुमार यादव से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान साजन ने कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मोबाइल से बना लिए। जिन्हें लेकर वह ब्लैकमेल करने लगा। दो बार युवती ने युवक को पैसे ट्रांसफर किए। जब नौकरी लग गई तो युवक उस पर शादी का दवाब बनाने लगा। इनकार करने पर परिजनों के मोबाइल पर भेजकर वायरल कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आखिर युवती की निजी तस्वीरें युवक तक कैसे पहुंची?
युवती ने बताया कि उसके कई डॉक्यूमेंट व फोटो साजन के पास है। उसने कभी भी उसे उक्त चीजें नहीं दी। उसके जीएनएम का परिचय-पत्र भी साजन के पास है। युवती का कहना है कि मधेपुरा में कोई ऐसा है, जो साजन तक मेरी गोपनीय जानकारी पहुंचा रहा है।

थाने ने नहीं लिया केस तो युवती पहुंची एसपी के पास
युवती और उसके परिजनों ने बताया कि पहले वे लोग बाथ थाना गया थे, लेकिन वहां केस नहीं लिया। कहने लगे कि गोराडीह में जाकर केस करो। क्योंकि लड़का वहीं का है। तब युवती और उसके परिजन सिटी एसपी के पास पहुंचे।
युवती ने आवेदन दिया है, केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं
युवती के आवेदन पर बाथ थाने को केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। विधि-व्यवस्था डीएसपी केस की मॉनिटरिंग करेंगे। सुशांत कुमार सरोज, सिटी एसपी
युवती की तस्वीर से बनाया फर्जी एकाउंट
युवक ने युवती की फोटो का दुरुपयोग कर उसके नाम से सोशल मीडिया में फर्जी एकाउंट भी बना लिया और उससे परिजनों को मैसेज भेजकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने कहा कि उसे दो लाख रुपए चाहिए। नहीं तो वह युवती को बर्बाद कर देगा। जिससे भी वह शादी करेगी, उसकाे भी ये फोटो भेज देगा। साथ ही युवती और उसके पति की हत्या कर देगा। साजन गोराडीह के किस गांव का है, इसकी जानकारी युवती को नहीं है।
inout: bhaskar
