सैंडिस कंपाउण्ड स्थित स्टेडियम में अलग से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा मैदान में होने वाले विभिन्न प्रकार के आयोजनों का स्थल सैनिक कल्याण कार्यालय के बगल में होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंगलवार की सुबह डीएम ने सैंडिस कंपाउण्ड का निरीक्षण किया और समिति के पदाधिकारियों से विकास को लेकर सुझाव लिये।
मंगलवार की सुबह डीएम और एसडीओ सैंडिस कंपाउण्ड पहुंचे। अधिकारियों ने स्टेडियम के अलावा तालाब, गार्डेन, स्टेशन क्लब, टीला, टेनिस कोर्ट, योग आश्रम, जयप्रकाश उद्यान आदि का निरीक्षण किया।

जयप्रकाश उद्यान सह सैंडिस कंपाउण्ड विकास समिति के पदाधिकारियों से सैंडिस कंपाउण्ड के सौन्दर्यीकरण को लेकर जानकारी ली तथा सहयोग करने का आग्रह किया।
डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि सैंडिस कंपाउण्ड के सौन्दर्यीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। सैंडिस कंपाउण्ड और स्टेडियम जाने के लिए एक ही रास्ता है। इससे आगे परेशानी हो सकती है। मुख्य सड़क से सीधे स्टेडियम जाने के लिए अलग से रास्ता बनाया जाएगा।
