भागलपुर से रांची तक आज से दौड़ेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, ट्रेन का समय और नाम

भागलपुर / पटना

रविवार से भागलपुर से रांची तक परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 12 अक्टूबर तक प्रतिदिन भागलपुर से और 13 अक्टूबर तक रांची से खुलेगी। इस ट्रेन में सभी 10 बोगी सामान्य श्रेणी की होगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेन की दोनों रैक भागलपुर पहुंच चुकी है। परीक्षार्थियों को समय से पहुंचने के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलायी गयी है। ट्रेन में एसी कोच नहीं है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभी तक सुबह में भागलपुर से रांची और रांची से भागलपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। स्पेशल ट्रेन भागलपुर से सुबह चार बजकर 20 मिनट पर और रांची से सुबह तीन बजकर 50 मिनट पर खुलेगी। इससे साहेबगंज, बरहड़वा और उससे आगे जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

इन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव
साहबेगंज, बरहड़वा, रामपुर हाट, सैथिया, अण्डाल, आसनसोल,जय चण्डी पहाड़, भोजुडीह, मोहुदा, चन्द्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशीला, झालिदा और मूरी स्टेशन।

कहलगांव और पीरपैंती स्टेशन पर रुके तो यात्रियों को राहत
जमालपुर में एनआई वर्क के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। महत्वपूर्ण ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। अगर भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल का ठहराव कहलगांव और पीरपैंती स्टेशन पर कर दिया जाए तो यात्रियों की राहत मिल सकती है। सुबह भागलपुर से जाने और शाम में लौटने के लिए यह अच्छी ट्रेन हो सकती है। दोनों स्टेशनों पर ठहराव के बावजूद मेंटेनेंस के लिए पर्याप्त समय बच जाएगा।

भागलपुर से रांची जाने वाली ट्रेन का समय
भागलपुर से सुबह 4.20 बजे, साहेबगंज-5.50 बजे, बरहड़वा -6.50 बजे, रामपुर हाट- 8.38 बजे, सैथिया- 9.18 बजे, अण्डाल-11.10 बजे, आसनसोल-12.15 बजे, जय चण्डी पहाड़-13.18 बजे, भोजुडीह-14.10 बजे, मोहुदा- 14.45 बजे, चन्द्रपुरा-15.23 बजे, बोकारो स्टील सिटी – 15.50 बजे, कोटशीला – 16.23 बजे, झालिदा- 16.40 बजे, मूरी- 17.05 बजे और रांची-18.30बजे।

रांची से भागलपुर आने वाली ट्रेन का समय
रांची से सुबह 3.50 बजे, मूरी-4.55 बजे, झालिदा- 5.20 बजे, कोटशीला- 5.38 बजे, बोकारो स्टील सिटी – 6.05 बजे, चन्द्रपुरा- 6.40 बजे, मोहुदा – 7.15 बजे, भोजुडीह – 7.55 बजे, जय चण्डी पहाड़- 9.05 बजे, आसनसोल-10.5 बजे, अण्डाल-10.50 बजे, सैथिया -12.30बजे, रामपुर हाट- 13.23 बजे, बड़हरवा – 16.20 बजे, साहेबगंज-17.58 बजे और भागलपुर 19.55 बजे।