ईद के माैके पर गुरुवार काे दीपप्रभा टाॅकिज में सलमान खान की पिक्चर भारत देखने इतनी भीड़ उमड़ पड़ी की पुलिस काे माैके पर अाकर स्थिति काे संभालना पड़ा। इस दाैरान कुछ लाेगाें ने हंगामा भी किया। हंगामा शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बलप्रयोग भी करना पड़ा। भीड़ का आलम ऐसा रहा कि शो टूटने के बाद मानिक सरकार चौक करीब 10 मिनट तक जाम से जुझता रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया गया कि ईद के बाद हर साल सलमान खान की पिक्चर काे लेकर एेसा ही हाेता है। भारत मूवी का टिकट लेने टिकट काउंटर पर लाेग धक्का-मुक्की करने लगे। महिलाओं की भी अच्छी खासी भीड़ रही। इसकी सूचना सिटी डीएसपी राजवंश सिंह काे मिली। तत्काल उन्हाेंने भीड़ काे नियंत्रित करने पुलिस बलाें काे माैके पर भेजा। तब जाकर मामला नियंत्रण में आया।

जवाहर सिनेमा हॉल में गुरुवार को सलमान खान की हालिया रिलीज मूवी भारत को देखने के दौरान दर्शकों के दो पक्षाें के बीच मारपीट हो गयी। मारपीट देखते-देखते तोड़फोड़ में तब्दील हो गई। उपद्रवियों ने हॉल की करीब 300 कुर्सियां तोड़ डालीं और दरवाजे तक उखाड़ फेंके। तोड़फोड़ की घटना में हॉल का एक कर्मचारी और करीब आधा दर्जन दर्शक जख्मी हो गए। उपद्रवी दर्शक पर्दे के पास चढ़कर काफी देर तक उत्पात मचाते रहे। जिससे अफरातफरी मच गई अौर लोग जान बचाकर भागने लगे। यह घटना इंटरवल के बाद शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

थानेदार ने हॉल में चल रही फिल्म रुकवाई काउंटर बंद कराया, तब मामला शांत हुआ
सिनेमा हॉल के अंदर सैकड़ों की संख्या में उत्पात मचा रहे दर्शकों के समक्ष हॉल प्रबंधक की एक नहीं चली। घटना में घायल करीब 5 दर्शकों को उसके साथी इलाज के लिये ले गए। वहीं, घायल सिनेमा हॉल के कर्मी प्रियव्रत घोष का सिर फट गया। जिसका प्रबंधन द्वारा निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया। हंगामा की सूचना पर हॉल पहुंचे ललमटिया थानेदार बबलू कुमार ने उत्पात मचा रहे दर्शकों को समझाने का प्रयास किया। उनकी बात नहीं मानने पर पुलिस ने सभी को खदेड़कर हॉल के बाहर कर दिया। मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी ने प्रबंधन से कहकर टिकट काउंटर और पिक्चर को बंद कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। हॉल के गेट पर पुलिस की तैनाती की गई।
