भागलपुर : सावधान रहें! अभी पांच दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत, पछुआ और सतायेगी

भागलपुर / पटना

दिन में सूरज उगने के बावजूद पछुआ हवा लोगों को कनकनी का अहसास करा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक ठंड से कोई खास राहत नहीं मिलेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग अगले दो दिन तक भागलपुर समेत पूर्वी बिहार में अधिक ठंड होने का दावा कर रहा है। विभाग का मानना है कि रनिवार को दिनभर ठंड सतायेगी। इसके बाद रात में कोहरा तो सुबह में धुंध या घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह 11 बजे के दिन साफ होगा और सूरज चमकेगा, लेकिन इससे ठंड से कोई खास राहत नहीं मिलेगी। हालांकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आयेगा।

शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.4 की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान में गिरावट का कारण शनिवार को दिन में हुए धूप-छांव के बीच 5.2 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का चलना बताया जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17.8 व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में 93 प्रतिशत आर्द्रता रही तो शाम साढ़े पांच बजे 87 प्रतिशत।

पांच दिनों में लुढ़का 5.8 डिग्री सेल्सियस रात का पारा

तारीख               अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान
17 दिसंबर 20.8 डिग्री सेल्सियस 12.0 डिग्री सेल्सियस
18 दिसंबर 19.6 डिग्री सेल्सियस 9.8 डिग्री सेल्सियस
19 दिसंबर 18.0 डिग्री सेल्सियस 8.5 डिग्री सेल्सियस
20 दिसंबर 18.2 डिग्री सेल्सियस 6.0 डिग्री सेल्सियस
21 दिसंबर 17.8 डिग्री सेल्सियस 6.2 डिग्री सेल्सियस