भागलपुर समेत पूरे दक्षिण-पूर्वी बिहार में आज होगी बारिश, दिन में बढ़ेगी ठंड..

भागलपुर / पटना

भागलपुर, पश्चिमी विक्षोभ ने भागलपुर समेत पूरे बिहार में दस्तक दी तो गुरुवार को देर शाम से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में हल्के बादल छाये तो हवा ने अपनी दिशा बदलकर पूर्वी कर लिया। ऐसे में अब परिचक्रवातीय परिसंचरण की जद में आये भागलपुर समेत पूर्वी बिहार के सभी जिलों में रविवार को हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश होगी। दिन का पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ेगी जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिन-रात का पारा उछला, मध्यम गति से बही पूर्वी हवा

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो बुधवार तक उत्तर-पश्चिमी बह रही हवा का रुख गुरुवार को पूर्वी हुआ तो दिन व रात का पारा 1.2-1.2 डिग्री सेल्सियस उछल गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: एक व दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं रात में पड़ी ओस के कारण गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे 93 प्रतिशत रही आर्द्रता दिन में हुई चटक धूप के कारण शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 72 प्रतिशत पर आ गयी। जबकि दिन भर 6.8 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवा बही।

दिन भर रह-रहकर होगी बारिश, कल से मौसम होगा साफ

मौसम वैज्ञानिक डॉ.बीरेंद्र कुमार ने बताया कि भागलपुर समेत पूरे पूर्वी बिहार में सतह से डेढ़ किमी ऊपर तक पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। जिसके प्रभाव से शुक्रवार को भागलपुर समेत दक्षिण-पूर्व के जिलों में मेघगर्जन के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओला वृष्टि हो सकती है। रात में बादल छाये रहने के कारण दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जबकि दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं शनिवार एवं रविवार को सुबह में हल्का कोहरा या धुंध छाया रहेगा, लेकिन नौ बजे के बाद आसमान साफ होने से चटक धूप होगी।