भागलपुर : शादी का भोज खाने गयी नवविवाहिता को उसका प्रेमी ले भगा, छुप-छुपकर बातें

भागलपुर / पटना

पति के साथ रिश्तेदार के यहां शादी का भोज खाने गयी नवविवाहिता को उसका प्रेमी भगा ले गया। परिजनों के काफी खोजबीन के बावजूद अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना गुरुवार देर रात की है। शुक्रवार को नवविवाहिता की मां ने नाथनगर थाना में गांव के ही आरोपी प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। लड़की की मां ने शादीशुदा पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप सत्संग नगर, मिर्जापुर निवासी किशोरी पासवान के पुत्र राजा कुमार पासवान पर लगाया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात उसकी बेटी पति के संग अजमेरीपुर स्थित रिश्तेदार के यहां शादी का भोज खाने गई थी। अचानक देर रात्रि उसकी पुत्री वहां से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से पता चला कि आरोपी राजा के साथ उसकी पुत्री कहीं चली गयी है।

मां का कहना है शादी के पूर्व आरोपी ने उसकी पुत्री को एक मोबाइल दिया था। जिससे दोनों छुप-छुपकर बातें करते थे। घरवालों ने दोनों को समझा-बुझाकर लड़की की शादी कर दी।

मां का कहना है आरोपी युवक के घर जाकर पुत्री को भगा ले जाने की बात जब उसके परिजनों से की तो आरोपी युवक के पिता किशोरी पासवान व उसकी मां ने गाली-गलौज व मारपीट कर भगा दिया।