भागलपुर-रांची एग्जाम स्पेशल ट्रेन आज से बंद, परीक्षार्थी क्या आम यात्री भी फायदा नहीं उठा सके

भागलपुर / पटना

रेलवे में ग्रुप डी एग्जाम के लिए 23 सितंबर से चलने वाली भागलपुर-रांची तक एग्जाम स्पेशल ट्रेन रविवार से बंद हो जाएगी। इसे रेलवे बोर्ड के आदेश पर 13 अक्टूबर तक चलाया जाना था। लेकिन दोनों तरफ से खाली ट्रेन चलने की वजह से सात दिन पहले ही रेलवे ने घाटा को देखते हुए बंद करने का फैसला लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

10 जनरल कोच वाली इस ट्रेन की टाइमिंग भागलपुर से सुबह 4:20 बजे और रांची से सुबह 3:50 बजे थी। लेकिन इतनी सुबह चलने की वजह से परीक्षार्थी क्या आम यात्री भी फायदा नहीं उठा सके। यह साहेबगंज, बरहड़वा, रामपुर हाट, सैंथिया, अंडाल, आसनसोल, जय चंडी पहाड़, भोजूडीह, मोहुदा, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, कोट शीला, झालिदा, मूरी होते हुए रांची जाती थी और उसी रास्ते लौटती भी थी।

घाटे की वजह से रेलवे ने एक सप्ताह पहले ही ले लिया था निर्णय