भागलपुर मौसम अपडेट : आज हल्की बारिश, कल पड़ेंगी बौछारें .. करवट ली और ठिठुरन बढ़

भागलपुर / पटना

बुधवार की आधी रात में हुई हल्की बारिश के बाद गुरुवार को दोपहर तक ठंड से थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद दो बजे से मौसम ने एक बार फिर करवट ली और ठिठुरन बढ़ गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक विक्रम कुमार के अनुसार कल शुक्रवार को हल्की बारिश तो शनिवार को बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। बुधवार की रात करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी हुई तो आधी रात में हल्की बारिश। मौसम विभाग के पैमाने पर 0.8 मिमी बारिश मापी गयी। हल्की बारिश से जहां सुबह में धूप खिली तो दिन-रात के तापमान में उछाल आ गया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में क्रमश: 1.6 व 3.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 18.2 व 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 92 प्रतिशत रही तो दिन भर 4.6 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ हवा बही। अभी कुछ दिनों तक मौसम में सुधार की संभावना नहीं है।

जिले के सभी स्कूल पांच जनवरी तक बंद

भागलपुर। ठंड को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल (कक्षा 10 तक) पांच जनवरी तक बंद रहेंगे। डीएम प्रणव कुमार ने इस आशय का आदेश गुरुवार को जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि मौसम में परिवर्तन और ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए सरकारी व गैरसरकारी सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य बंद रहेगा। यह आदेश प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के अलावा स्कूल पूर्व शिक्षा के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर भी लागू होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक, सर्वशिक्षा अभियान को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। डीएम ने धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। ठंड के चलते 19 दिसंबर से ही स्कूलों को बंद किया गया है।

बारिश व उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से गिरेगा दिन-रात का पारा बीएयू के मौसम पर्यवेक्षक ने बताया कि शुक्रवार को चार से पांच मिमी बारिश होने की संभावना है, जबकि शनिवार को तेजं। इस दौरान उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलने व बारिश से दिन-रात के तापमान में गिरावट होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तो न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के बीच। इसके बाद कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी।