भागलपुर में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट… भाला से किया हमला

भागलपुर / पटना

भागलपुर जिले में मामूली विवाद को लेकर भाला से हमला किया गया और जमकर पिटाई की गई है ,जहां पिता पुत्र जख्मी हुए है और पिता की हालत नाजुक बनो हुई है । जिसको भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जख्मी पिता पुत्र की पहचान नवगछिया पुलिस जिला के साहू परबत्ता के बीड़ी कंपनी के निवासी 35 वर्षिय संजीव पासवान और 8 वर्षिय पुत्र कर्ण कुमार के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही घटना के बाबत बताया जा रहा है कि परबत्ता थाना क्षेत्र के बीड़ी कंपनी के निवासी संजीव पासवान की पत्नी ने कचरे को सड़क किनारे फेंक दिया जिससे कचरे मनकेशर के घर पास चला गया जिसको लेकर नोकझोंक सुरु हुई और विवाद बढ़ते चला गया जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट सुरु हो गया । जिसमे संजीव पासवान को मनकेशर, बालेश्वर और कुको ने मारपीट किया और मारपीट के दौरान भाला से हमला कर दिया जिससे संजीव पासवान के पेट मे भाला से गोद दिया गया और गम्भीर हालत में उसे थाना लेकर गया और परबत्ता थाना की पुलिस ने इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्प्ताल में भर्ती कराया है।

वही परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र ने बताया कि ऐसी घटना जानकारी में नही है पीड़ित के दुवारा लिखित शिकायत की जाएगी तो जांच कर करवाई की जाएगी।