बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार, 6 नवंबर को भागलपुर पहुंचे हैं। वे यहां हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी यहां चुनावी मंच से एनडीए की जीत का आशीर्वाद जनता से मांग रहे। उनके साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, अश्विनी चौबे भी मौजूद हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम मोदी ने कहा कि देश में दो ही ऐसी जगह है जहां गंगा उत्तरवाहिनी होती है। पहला बनारस और दूसरा भागलपुर। भागलपुर संघर्ष और सम्मान की धरती है। इसने दो वीर दिए जो देश का इतिहास बदल दिए। तिलकामांझी ओर कादम्बनी गांगुली। विक्रमशिला की भूमि ने देश और विश्व को ज्ञान का रास्ता दिखाया है।
पीएम ने कहा कि अब तक बिहार चुनाव के पहले चरण में जो मतदान हुए हैं उसकी शानदार तस्वीर सामने आ रही हैं। बिहार की माताएं बहने बिहार से जंगलराज वालों को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए मतदान कर रही है। आज सब वोट देने की सारी रिकॉर्ड तोड़ रही है। बिहार में कांग्रेस और राजद ने सरकार चलाई लेकिन उन्होंने महिलाओं को जीविका दीदी बनाने का काम किया। न खाते में पैसे दिए, आज एनडीए सरकार द्वारा दिया गया सभी बहनों के 1 करोड़ 40 लाख के खातों में 10 हजार पहुंच चुका है। अगर वो सरकार अभी होती तो ये राशि कांग्रेस और राजद के खाते में चली जाती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले एक दूसरे को नीचे दिखाने का काम करते हैं। राजद के बैनर में कांग्रेस के नेता की तस्वीर दूरबीन से खोजने से मिलेगी। यही हाल कांग्रेस में है। उनके नेता किसी राजद के नामदार का नाम नहीं लेते। राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख कर मुख्यमंत्री के उम्मीदवार की घोषणा करवाई। मोदी लोकल फार वोकल पर, रोजगार पर जोर दे रहा है। भागलपुर का मंजूषा सहित सभी लोक कला देश का गौरव है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राजद वालों ने हमारे आस्था का अपमान किया है। ये बिहार का अपमान है कि नहीं? छठ महापर्व का अपमान करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा देना है। इन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए माओवादी को बढ़ा दिया। अब घुसपैठियों को घुसाने में लगे हैं। आपको अपने वोट से राजद और कांग्रेस का परमानेंट इलाज करना है।
साथ ही मेयर डा. बसुंधरा लाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व सांसद अनिल यादव, कहकशां परवीन, सांसद अजय कुमार मंडल, गिरीधारी लाल यादव, विधान पार्षद डा. एनके यादव, विजय कुमार सिंह, सहित कई नेता मंच पर रहेंगे। पूर्व विधायक अमन पासवान व निक्की हेम्ब्रम को भी मंच पर जगह दी गई है। कई विक्षुब्ध नेताओं को भी मंच पर जगह दी गई है। साथ दो दर्जन से अधिक नेताओं से प्रधानमंत्री मिलेंगे और उनकी बातों को सुनेंगे।
