भागलपुर में चोरी के आरोप में नाबालिग को पोल में बांधकर पीटा

भागलपुर / पटना

भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर सीटीएस रोड जाने वाली सड़क किनारे स्थित एक मकान में चोरी करने के आरोप में स्थानीय लोगों द्वारा एक मानसिक रुप से कमजोर नाबालिग की पोल में हाथ-पैर बांधकर पीटने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। लोगों ने कानून में हाथ लेते हुए बिना पुलिस को सूचना दिए ऐसी अमानवीय हरकत की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित मां की मानें तो उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर होने की वजह से घूमता रहता है। सभी के घर कुछ मांगने चला जाता है। पीड़ित मां द्वारा बड़ी मिन्नत के बावजूद नाबालिग को पीटना लोगों ने बंद नहीं किया। किसी तरह मां अपने बच्चे को भीड़ से बचाकर घर ले जा सकी। ललमटिया पुलिस इस पूरे प्रकरण से अनजान रही।

लोगों का कहना है कि किसी के घर से उसने बिजली का तार चुरा लिया और उसे जलाकर कॉपर निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच घरवालों ने उसकी करतूत देख लिया और चोर को पकड़कर घर के दरवाजे वाले गेट के ग्रिल में बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। ललमटिया पुलिस इस पूरे मामले से बेखबर रही।