भागलपुर के शिव नारायणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर के रहने वाले बैजु तांती की 15 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी का शव आदमपुर स्थित गुहा विल्ला मोहल्ले में शिक्षक के आवास पर फंदे से लटका मिला। दोपहर करीब एक बजे हुई घटना के बाद शिक्षक द्वारा इस बात की जानकारी पुलिस को देर शाम दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इधर बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जोगसर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रात होने की वजह से मंगलवार रात शव को मायागंज अस्पताल में ही रखा गया। जहां से बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम के लिये भेजने की बात कही गयी।
अस्पताल पहुंचे पिता ने बताया कि उनकी बेटी नेहा उनके गांव के निवासी मनोरंजन कुमार सिन्हा (जो कि आदमपुर में रहते हैं) के घर काम काज करती थी और वे लोग ही उनकी बेटी की पढ़ाई भी कराते थे। उन्हें मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद वे लोग भागलपुर पहुंचे तो अपनी बेटी को मृत पाया। उन्होंने बताया कि उन्हें मौत के कारणों की जानकारी नहीं है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

