भागलपुर। भागलपुर में अगरतल्ला-देवघर एक्सप्रेस के आगमन समय में परिवर्तन किया गया है। भागलपुर में नया टाइम टेबल सात मार्च से लागू होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती के अनुसार 15626 अगरताल्ल-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस पांच मार्च को अगरतल्ला से चलेगी और यह रात 02.35 बजे के बजाय 02.25 बजे भागलपुर पहुंचेगी और 15625 देवघर-अगरतल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस रात 10.35 बजे के बजाय रात 10.25 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
