भागलपुर: बीएयू के छात्र चिन्मय को जब लगा हम नहीं अपना पाएंगे अपने प्यार को… तो उठा लिया यह कदम

भागलपुर / पटना

भागलपुर: बिहार कृषि महाविद्यालय सबौर का छात्र चिन्मय विपरीत परिस्थिति देख अपने प्यार को मुकाम तक नहीं पहुंचाने की कसक से मौत को गले लगा लिया। हालांकि चिन्मय के परिजन इसे मानने से इंकार कर रहे हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मधुबनी जिला के मधवापुर निवासी चिन्मय विगत छ: माह से ग्रामीण कृषि कार्यअनुभव के तहत प्रायोगिक कोर्स के लिए खगडिय़ा कृषि विज्ञान केंद्र में रहता था। उसे बुधवार को वापस सबौर (भागलपुर) आना था लेकिन मंगलवार को उसका शव कृषि विज्ञान केंद्र के एक कमरे में पंखा से लटका मिला।

कॉलेज में उसके साथ पढऩे वाले साथियों की मानें तो कई मोबाइल का व्यवहार करने वाला चिन्मय देर रात और सुना जगहों में अपने प्रेमिका से बात कर उसमें खोया रहता था। उसके मोबाइल में पड़े साक्ष्य चीख चीख कर यह बताने के लिए काफी हैं की चिन्मय किसी दूसरे कॉलेज की बीएससी की छात्रा के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग में डूबा था।

सूत्रों की मानें तो घर वाले भी इस मामले को बहुत हद तक जानते थे लेकिन उन्हें यह स्वीकार नहीं था। सनद रहे कि कृषि महाविद्यालय सबौर का चिन्मय तकरीबन साढ़े तीन वर्ष से पढ़ रहा था। पढऩे में मेधावी था लेकिन प्यार के जब पंख लग गए और उड़ान नहीं भरने की विवशता दिखने लगी तो जीवन से हार मौत को अपना लिया। चिन्मय दो भाई था एक भाई दिल्ली में इंजीनियरिंग कर रहा है। पिता उमेश कुमार आर्य अपने घर के पास ही कॉलेज चलाते हैं।

बहरहाल, क्या सच है यह तो पुलिस अनुसंधान का विषय है। लेकिन चिन्मय की मौत दिल लगाने वालों के लिए एक ना मिटने वाला दर्द छोड़ गया है।

इससे पहले खगडिय़ा के संवाददाता ने मंगलवार को बताया था कि खगडिय़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के हॉस्टल में मंगलवार को बीएससी-कृषि के अंतिम वर्ष के छात्र चिन्मय कुमार आर्या का शव पंखे से लटका हुआ मिला है। इस घटना का पता चलते ही केंद्र में खलबली मच गई। केबीके के प्रधान ब्रजेंदु कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही सिटी एसडीपीओ आलोक रंजन दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, चिन्मय कुमार आर्या मधुबनी जिले के मधवापुर ओपी के रहने वाले थे। वह भागलपुर जिले के सबौर स्थित बिहार कृषि कॉलेज में बीएससी-एग्री. के अंतिम वर्ष के छात्र थे। वह 19 साथियों के साथ इंटर्नशिप करने अगस्त महीने यहां आए थे। मंगलवार को सभी छात्र खगडिय़ा के कृषि विज्ञान केंद्र से वापस लौटने वाले थे। लेकिन बस नहीं आने के कारण वे लोग वहीं रुक गए। चिन्मय के रूममेट किसी कार्य से बेगूसराय चले गए थे। संध्या में वापस आने पर उनके द्वारा रूम खुलवाने के लिए दरवाजे पर दस्तक दी गई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। आशंका होने पर दरवाजे को तोड़ा गया। दरवाजा खुलने पर चिन्मय कुमार आर्या को पंखे से बंधे फांसी के फंदे से लटकता देखकर सभी लोग हतप्रभ रह गए। घटना की तफ्शीश के लिए एफएसएल टीम को बुलाई गई है। चिन्मय के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

खगडिय़ा के सदर एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि चिन्मय का शव पंखे से लटका मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एफएसएल की टीम बुलाई गई है। टीम और परिजन के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।