भागलपुर : बिना हेलमेट के पकड़ाए युवक ने गुस्से में आकर बाइक फूंकने की कोशिश की

भागलपुर / पटना

कचहरी चौक पर बिना हेलमेट के पकड़ाए एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी नई बाइक को फूंकने की कोशिश की। पेट्रोल टंकी की पाइप खोल कर उससे तेल निकाल लिया और पुलिस के सामने गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन युवक के सहयोगी ने उसे रोक लिया। बाइक जब्त होने से युवक अपना आपा खो बैठा था और चेकिंग करने वाले ट्रैफिक दारोगा शमशूल होदा को गालियां दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवक ने धमकी दी कि उसकी बाइक को जिस भी थाने में जब्त कर रखा जाएगा, वहां से वह गाड़ी को चुरा ले जाएगा और उसका हर्जाना पुलिस से वसूल करेगा। कचहरी चौक पर करीब आधे घंटे तक युवक का हंगामा होता रहा। आखिरकार पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर ट्रैफिक थाना भेज दिया। हंगामा करने वाले युवक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो भीखनपुर का रहने वाला है। लोगों के मुताबिक युवक पहले से ही परेशान था और पुलिस से बकझक में उसने आपा खो दिया।

माता-पिता ने पुलिस माफी मांगी

युवक के माता-पिता कचहरी चौक पहुंच कर ट्रैफिक पुलिस ने माफी मांगी। लेकिन जब्त बाइक का चालान काटने के लिए उसे थाना भेजा जा चुका था। परिजनों ने बताया कि मनीष तारीख करने कोर्ट जा रहा था। इस दौरान कचहरी चौक पर चेकिंग में बिना हेलमेट के पकड़ा गया। इसके बाद उसने अपनी भड़ास बाइक और चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मियों पर उतारी। मामले की जानकारी पाकर ट्रैफिक थानेदार रविंद्र महतो मौके पर पहुंच मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि जब्त बाइक से फाइन वसूल किया जाएगा। अभद्र व्यवहार के लिए किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई।