भागलपुर जिले के पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान का कहलगांव के बाद पीरपैंती में ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन लगातार दो दिन अलग-अलग जगहों पर डांस को लेकर विधायक चर्चा में आ गये हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीते शुक्रवार को गांगुली पार्क में आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक लोकगीत पर महिला कलाकार के साथ ठुमके लगाऐ। शनिवार को बाराहाट से सटे गांधीनगर मैं अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में पहुंचे विधायक बच्चों के साथ जमकर ठुमका लगाए। विधायक ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
कहलगांव के बाद पीरपैंती में कार्यक्रम हुआ। जयंती के मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में सोहर और झुमर भी गाया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिवार और समाज के लोग शामिल होते हैं। इसी कार्यक्रम में उनके द्वारा कला की प्रस्तुति की गयी। इसमें गलती कुछ भी नहीं है। डॉ. भीमराव आंबेडकर का देश में बड़ा योगदान है। बाबा साहेब के चलते सभी जाति को स्वतंत्रता और समानत का अधिकार मिला। वह हमारे मुक्तिदाता हैं। जब तक जिंदा है बाबा साहब के जन्मोत्सव पर ठुमका लगाते रहेंगे। विधायक ने कहा कि आज वो जो कुछ हैं सब अंबेडकर के आशीर्वाद से ही हैं। विधायक के इस अवसर पर नाचने और झूमने की सोशल मीडिया पर चर्चा छाई रही। विधायक ने कहा कि कोई क्या कह रहा मैं इसकी चिंता नहीं करता।

