भागलपुर : नगर आयुक्त पर हाथ चलाने वाले विनय गुप्ता ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

भागलपुर / पटना

नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा पर हाथ चलाने वाले वार्ड 41 की पार्षद संध्या गुप्ता के पति विनय गुप्ता ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वीरेश मिश्रा ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में दो पार्षदों का पूर्व में हाईकोर्ट से बेल मिला है, जबकि एक अन्य टुनटनु गुप्ता को सीजेएम के यहां से ही जमानत दी गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वकील ने अपने दलील में यह भी कहा कि थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देने की बात कही है, पर अबतक फुटेज न तो पुलिस अधिकारी को मिला, न ही कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। आरोप यह भी था कि चारो नशे की स्थिति में निगम पहुंचे थे, जबकि मौके से पकड़े गए टुनटुन गुप्ता का ब्रेथ एनालाइजर से जांच में नशे की पुष्टि भी नहीं हुई थी। यह राजनीतिक रूप से प्रेरित मामला है। हालांकि कोर्ट ने वकील की दलील सुनने के बाद विनय गुप्ता को जेल भेजने का आदेश दिया। वकील वीरेश मिश्रा ने बताया कि पूर्व में अग्रिम जमानत की अर्जी जिला जज के यहां दी गई थी, जिसे रिजेक्ट कर दिया था।

गौर हो कि चार अप्रैल की शाम वार्ड 51 की पार्षद रही रूबी देवी के पति रवि मोदी की मौत पर शोकसभा नहीं करने की बात को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे पार्षद पति विनय गुप्ता ने हंगामा किया था। नगर आयुक्त पर हाथ चला दिया था