भागलपुर: दो बहनों की बेरहमी से हत्याकर शव बांध के किनारे फेंका, दुष्कर्म की आशंका

NEWS

भागलपुर.बिहार के भागलपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ी बांध के पुलिया के पास से दो युवतियों का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान तगेपुर गांव निवासी बदला यादव की बेटी पूजा देवी और उसकी मौसेरी बहन सोनी देवी के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बड़ी बांध के पुलिया के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव को देख जगदीशपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

-बता दें कि मंगलवार देर शाम दोनों बहनें सामान खरीदने के लिए जगदीशपुर हाट गई थी। देर शाम तक जब दोनों बहनें नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोनों बहन की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीरज तिवारी का कहना है कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।