भागलपुर : एक एनजीओ की संचालिका शबाना दाउद के फेसबुक पोस्ट के स्क्रीन शार्ट को आधार बनाकर महिला थाने में रविवार को केस दर्ज कर लिया गया है। महिला थानेदार रीता कुमारी ने अपने बयान पर अनैतिक देह व्यापार की धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस अब पोस्ट के आधार पर शबाना दाउद से पूछताछ करेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी मांगने पर शबाना कर रहीं टालमटोल : रविवार को महिला थानेदार ने शबाना को मामले की पूरी जानकारी मांगी। लेकिन वह टालमटोल करती रहीं। इस संबंध में उनसे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बता दें कि इस मामले पर डीआइजी विकास वैभव ने संज्ञान लेकर एसएसपी आशीष भारती को महिला थाने से कार्रवाई का आदेश दिया था। मामला तूल पकड़ता देख उन्होंने तत्काल पोस्ट को भी डिलीट कर दिया। लेकिन पुलिस ने सभी ¨बदुओं को जांच के दायरे में रखा है।

लिखा था शहर के बीचोंबीच ब्यूटी पार्लर चलता है देह व्यापार : दो दिन पहले शबाना ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि उनके पास एक लड़की आई जो शहर के बीचोंबीच स्थित एक ब्यूटी एंड जेंटस पार्लर में काम करती है। उन्होंने दुकान का जिक्र नहीं किया।

इसके बाद लिखा कि लड़की ने उन्हें जानकारी दी कि उस ब्यूटी पार्लर में अनैतिक देह व्यापार मोटी रकम लेकर कराया जाता है। जिसमें शहर के बड़े बड़े लोग आते हैं। उन्होंने लड़की से लिखित आवेदन भी मांगा। जिसमें लड़की ने शहर के कई बड़े लोगों का नाम लिखा था। लेकिन अब जब पुलिस इस मामले में उनसे आवेदन मांग रही है तो वो आनाकानी कर रही हैं।
