ट्रेन के अंदर और स्टेशनों पर अब प्लास्टिक की खाली बोतलें दिखाई नहीं देंगी। इसके लिए रेलवे नई व्यवस्था शुरू कर रहा है। भागलपुर स्टेशन पर शीघ्र ही बोतल क्रैशर मशीनें लगाई जाएंगी। मालदा डिविजन ने प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। जहां माह के अंत तक मंजूरी मिलने की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यालय की मंजूरी के बाद मशीन खरीद की निविदा निकाली जाएगी और दिसंबर तक हर हाल में भागलपुर स्टेशन पर मशीन लगा दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह अत्याधुनिक मशीन फिलहाल एक नंबर प्लेटफार्म पर लगेगी। स्थान का चयन होने के बाद मशीन को स्थापित किया जाएगा। मशीन में खाली बोतलें डालने के बाद वह गर्म होकर प्लास्टिक सीट में तब्दील हो जाएगी।

इसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे आय भी होगी और सफाई की समस्या से भी निजात मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि यात्री खुद ही बोतल को मशीन में डालें, इसके लिए उन्हें उपहार दिया जाएगा, ताकि ट्रेन के कोच व प्लेटफार्म पर खाली बोतलों का कचरा नहीं मिले। रेलवे की योजना है कि स्टेशनों पर क्रेशर मशीन लगाने के बाद पर्यावरण संरक्षण का मकसद भी पूरा हो जाएगा।
