भागलपुर : ट्यूशन पढ़ने के दौरान मास्टर साहब को छात्रा प्यार हुआ.. दरोगा बनते ही शादी से इंकार

भागलपुर / पटना

भागलपुर : कहलगांव पुलिस अनुमंडल के एकचारी की रहने वाली युवती ने एक दारोगा पर प्रेम जाल में फंसाने, यौन शोषण करने और गर्भवती होने के बाद गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब उस लड़के से उसका प्रेम संबंध चल रहा था तब वह दारोगा नहीं बना था। दारोगा बनते ही वह मुकर गया और शादी से इंकार करने लगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवती का कहना है कि वह उस लड़के के साथ पति पत्नी की तरह साथ में रहती थी। वह गर्भवती भी हो गई। उस समय वह नाबालिग थी। जब उसके गर्भवती होने की सूचना आरोपी लड़के के परिजनों को दी गई तो उन्होंने उसके बालिग होने पर दोनों की शादी कराने की बात कही लेकिन उसके दारोगा बनते ही सभी पलट गए।

युवती ने उस दारोगा के साथ का फोटो भी दिखाया है। युवती अपनी शिकायत लेकर बुधवार को महिला थाना पहुंची थी। हालांकि महिला थानेदार के मौजूद नहीं होने की वजह से उसकी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। युवती ने बताया कि आरोपी दारोगा मुजफ्फरपुर में पदस्थापित है।