भागलपुर। दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद बुधवार देर रात आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, आंधी आने के चलते कई मोहल्लों में बिजली कट गई। मोजाहिदपुर फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। देर रात तक स्टेशन चौराहा अंधेरे में डूबा रहा।.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रात 11:15 बजे तेज आंधी शुरू हुई। धूल से सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया। सभी लोग सुरक्षित स्थान पर खड़े हो गए। हवा की गति कम होने पर आसमान में बिजली कड़कने लगी। इसके बाद बारिश शुरू हो गई।

पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर भी बारिश के बाद लोग पंडाल बनाने में जुट गए। इससे पहले तीखे धूप से दिनभर लोग परेशान रहे। हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्का बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी।

सबौर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि भागलपुर समेत आसपास के जिलों में बिजली की चमक के साथ बारिश हुई है। जिले में 24 व 25 मई को भी बारिश की संभावना है। .
