भागलपुर : जिले में पांच से नौ अक्तूबर तक जिले में हल्की बारिश का अनुमान

भागलपुर / पटना

भागलपुर : जिले का मौसम शुक्रवार को शुष्क रहा. दिन में तेज धूप रहने से ऊमस का माहौल रहा. आसमान में हल्के बादल छाये रहे. जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई. दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 81 प्रतिशत रहा. 4.1 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पांच से नौ अक्तूबर तक जिले में बादल छाये रह सकते हैं. एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री रहने की संभावना है. इस अवधि में 10-15 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चल सकती है.

किसानों को सलाह :

धान की बालियों में दूध आने के बाद इसमें गंधी बग कीट की निगरानी करें. सितंबर में बोयी गयी अरहर की फसल में निकाई-गुराई व बछनी करें. जून-जूलाई में बोयी गयी अरहर में कीट-व्याधि का निरीक्षण करें. बैगन की तैयार पौधे की रोपाई करें.