भागलपुर : छत से घर में घुसे चोर…छत पर सोए थे लोग, वकील साहब के घर चोरी

भागलपुर / पटना

आदमपुर के टीएन सिंह लेन, बंगाली टोला में शनिवार की रात चोरों ने अधिवक्ता सुरेंद्र पांडेय के घर से नकदी, जेवरात समेत 50 हजार के सामान चुरा लिये। घरवाले छत पर सोए थे और नीचे के कमरे का ताला तोड़ चोरों ने दो अलमारी से सारे कीमती सामान चुरा लिये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुबह जगे तो तब घटना का पता चला। पुलिस को सूचना दी। दो जोड़ी सोने की कनबाली, दो जोड़ा बेसर, दस पीस चांदी का सिक्का, दस हजार कैश और एक मोबाइल चोरी हो गया। घर का सामान चोरों ने सीढ़ी और छत पर फेंक फेंक दिया था।

टूटी अलमारी को दिखाते अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद पांडेय।

छत से घर में घुसे चोर

अधिवक्ता ने बताया कि छत के रास्ते चोर घर में घुसे थे। घर से सटे अपार्टमेंट की चहारदीवारी छोटी है, जिसे पर चढ़ कर चोर आसानी से घर में घुस गए थे। घर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इसका चोरों ने फायदा उठाया। ताला तोड़ने में आवाज न हो, इसके लिए चोरों ने ताला पर मोटा कपड़ा रख दिया था।