भागलपुर : चुनाव शुरू होने से 24 घंटे पहले भागलपुर-बांका रेलखंड के मुरहरा स्टेशन के समीप बदमाशाें ने राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी को दुर्घटनाग्रस्त करने के लिए करीब 20 मीटर रेलपटरी के 96 पेंड्राेल क्लिप खोल दिए। बुधवार सुबह एक किसान एमटी यादव की नजर खुले क्लिप पर पड़ी और उन्होंनेे इसकी सूचना मुरहरा स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेन रुकवाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्टेशन मास्टर की सूचना जब कंट्रोल पहुंची तब हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीनियर अफसर मौके पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। पीडब्ल्यूआई कर्मियों ने दोबारा क्लिप लगाकर आवागमन चालू कराया। करीब एक घंटे तक इंटरसिटी मुरहरा स्टेशन पर खड़ी रही। यह हरकत किसने की, इसका खुलासा रेल पुलिस ने अब तक नहीं किया है। लेकिन दबी जुबान इस काम के पीछे नक्सली संगठनों का हाथ बताया जा रहा है।

नक्सलियों के हाथ होने की संभावना से अधिकारी भी इनकार नहीं कर रहे हैं। बताया जाता है कि बांका इंटरसिटी से पटना से करीब 1000 पुलिस के जवान बांका में चुनाव ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे। संभव है कि जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से बदमाशों ने ऐसा किया होगा। इस मामले में जीआरपी में केस दर्ज कर लिया है। पूर्व रेलवे ने अलर्ट घोषित कर ट्रैकों की निगरानी के निर्देश जारी किए हैं
