पटना : काफी जद्दोजहद के बाद बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीटों का मामला सलट गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जदयू और लोजपा नेताओं से बातचीत करके इसका समाधान निकाल लिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट सहयोगी लोजपा को दे दी गई है। यहां से सूरजभान की पत्नी वीणा देवी चुनाव लड़ेंगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब बीजेपी टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही बिहार बीजेपी कोटे के सभी केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। खास बात कि पटना साहिब के बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को बेटिकट कर दिया गया है। उनकी जगह आरके सिन्हा को टिकट दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओं को गुरुवार को ही दिल्ली बुला लिया था। सुबह नौ बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। उसके बाद अमित शाह ने गुरुवार को हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में अधिकृत सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय और प्रेम कुमार तथा बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव व संगठन महामंत्री नागेंद्र जी के साथ बैठक कर सहयोगी दलों के साथ चल रही सीटों की गुत्थी को सुलझाया।
एनडीए के सहयोगी दलों ने मोदी कैबिनेट में शामिल किसी केंद्रीय मंत्री की सीट से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जहां तक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सवाल है, तो उन्हें भी बेगूसराय से एडजस्ट करने की कोशिश हुई है। बीजेपी मुख्यालय से प्राप्त खबरों के मुताबिक बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, बांका, छपरा, महाराजगंज, आरा, बक्सर, सासाराम, पटना साहिब, पाटलिपुत्र की सीट भाजपा के कोटे में गई है। इसी तरह वाल्मीकिनगर, झंझारपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, गोपालगंज, सिवान, मुंगेर, नालंदा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, और काराकाट की सीट से जदयू चुनाव लड़ेगा।

लोक जनशक्ति पार्टी को मुंगेर के बदले नवादा सीट दी गई है। जदयू ने जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को चुनाव लड़ाने के लिए लोजपा से मुंगेर सीट ली है। हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई और खगडिय़ा उसकी सीटिंग सीटें हैं, जहां से उसके प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। अन्य पांच उसकी सीटिंग सीटें हैं।
सीटों के बंटवारे में प्रदेश अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित छह सीटों में से तीन लोजपा, दो जदयू और एक भाजपा के कोटे में गई है। सीट बंटवारे में भाजपा के वाल्मीकिनगर से सांसद सतीश चंद्र दूबे, गोपालगंज से सांसद जनक राम, सिवान से सांसद ओम प्रकाश यादव, औरंगाबाद से सुशील सिंह, पटना साहिब से शत्रुघ्न सिनहा और सांसद झंझारपुर से बीरेंद्र चौधरी चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही बेटिकट हो गए हैं।
बिहार से भाजपा के 17 संभावित प्रत्याशियों के नाम
बेतिया: संजय जायसवाल
मोतिहारी: राधा मोहन सिंह
शिवहर: रमा देवी
मुजफ्फरपुर: अजय निषाद
उजियारपुर: नित्यानंद राय
दरभंगा: नीतीश मिश्रा या गोपाल जी ठाकुर
मधुबनी: हुकुमदेव नारायण यादव या अशोक यादव
अररिया: दिलीप जायसवाल या सैयद शाहनवाज हुसेन
बांका: पुतुल देवी
बेगूसराय: गिरिराज सिंह
पटना साहिब: आरके सिन्हा
पाटलिपुत्र: रामकृपाल यादव
छपरा: राजीव प्रताप रूडी
महाराजगंज: जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल
आरा: राजकुमार सिंह
बक्सर: अश्विनी कुमार चौबे
सासाराम: ललन पासवान
