भागलपुर: गंगा उफान पर, बूढ़ानाथ मंदिर का पार्क डूबा, सीढ़ियों पर पानी

भागलपुर / पटना

भागलपुर| गंगा एक बार फिर उफान पर है। जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि अगर इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ता गया तो सप्ताहभर के अंदर खतरे के निशान को शहर में गंगा पार जाएगी। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ बुधवार को बूढ़ानाथ मंदिर स्थित पार्क डूब गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहां की सीढ़ियों पर भी पानी चढ़ने लगा है। बाढ़ को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव एम रामचंटुड्डू ने डीएम को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की जानकारी मिल रही है। जलस्तर में अधिक वृद्धि होने पर बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए जलस्तर पर सतत निगरानी रखने की आवश्यकता है।

आज बढ़ने की संभावना 33.24 मीटर

डेंजर लेवल 33.68 मीटर

वर्तमान लेवल 33.17 मीटर

वार्निंग लेवल 32.68 मीटर

40 मीटर

30 मीटर

20 मीटर

10 मीटर

बूढ़ानाथ मंदिर के पास सीढ़ीयों तक पहुंचा गंगा का पानी।