आठ से 10 फरवरी तक न सिर्फ तेज बारिश हो सकती है, बल्कि कुछ इलाकों में ओला पड़ने की भी आशंका है। सात फरवरी की देर रात से ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आठ से 10 फरवरी तक आठ से नौ एमएम तक बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री था जो मंगलवार को आठ डिग्री हो गया। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो उसमें कमी आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.4 था, जो मंगलवार को घटकर 24.8 डिग्री हो गया।
मौसम वैज्ञानिक बीरेंद्र कुमार ने बताया कि आठ से 10 फरवरी तक अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान ओला भी पड़ सकता है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी।
