भागलपुर के बीच हवाईअड्डा के समीप बनेगा रेलवे हाॅल्ट. स्थल निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी

भागलपुर / पटना

भागलपुर।सबाैर-भागलपुर के बीच हवाईअड्डा के समीप रेलवे हाॅल्ट बनाएगी। इसके लिए स्थल निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हाे चुकी है। रेलवे हेडक्वार्टर में लंबित है। इसकी जानकारी सांसद अजय कुमार मंडल के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने दी है। बुधवार काे मालदा रेल मंडल में जीएम के साथ सांसदाें की बैठक के बाद रेलवे की अाेर से उठाए गए मुद्दों पर अनुपालन प्रतिवेदन दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेलवे की डीएमयू व ईएमयू ट्रेनाें में डब्बे बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। मुस्लिम हाईस्कूल, रेलवे गुमटी नंबर 12, जगतपुर ग्रीन सिटी, सबाैर स्टेशन के समीप क्रासिंग, घाेघा क्रासिंग, एकचारी, शिवनारायणपुर व पीरपैंती में भूमिगत या फ्लाईअाेवर के निर्माण में राज्य सरकार से रेलवे ने सहमति मांगी है।

बांका से नई दिल्ली के बीच एक ट्रेन रेलवे निकट भविष्य में चला सकती है। मंत्रालय काे प्रस्ताव गया है। भागलपुर में प्लेटफार्म नंबर दाे व तीन के यार्ड की रिमाडलिंग हाेगी।