भागलपुर का नटवरलाल, ठगी से 24 लोगों को बनाया शिकार, क्या पुलिस क्या पब्लिक…

भागलपुर / पटना

जमीन बिक्री के नाम पर पुलिसवालों समेत 24 से अधिक लोगों से लाखों रुपये ठगी मामले के फरार आरोपी डिप्रो फाउंडेशन के डाइरेक्टर कुमार प्रभाकर को जोगसर थाने की पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी ने शिकायत मिलने पर ठग की गिरफ्तारी के लिए कई बार थानेदारों को निर्देश दिए थे लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिसवाले भी जमीन के झांसे में आए तो हरकत में आए

जमीन बिक्री के नाम पर ठग कुमार प्रभाकर ने जब पुलिसकर्मियों को चुना लगाना शुरू किया तो उसके बाद पुलिसकर्मी हरकत में आए। जोगसर थाना प्रभारी विश्वबंधु कुमार ने कहा कि कुमार प्रभाकर, उसकी पत्नी शिखा कुमारी और भाई दिवाकर और कपिलदेव राय के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज है। थानेदार ने स्वीकार किया कि कई पुलिसकर्मी भी ठगी के शिकार हुए हैं।

प्रभाकर अपनी पत्नी और भाई के साथ मिलकर ठगी का धंधा कर रहा था। उसपर जोगसर थाने में पांच, तिलकामांझी में तीन और बाथ थाने में दो मामला दर्ज है। अन्य थानों से केस का रिकार्ड मांगा गया है। कोर्ट में भी कई नालिसी मुकदमें का ट्रायल चल रहा है। तिलकामांझी थाने के मुंदीचक मोहल्ले का रहने वाला कुमार प्रभाकर डिप्रो फाउंडेशन के नाम पर जमीन बिक्री के नाम पर ठगी का कारोबार कर रहा था। डीआईजी विकास वैभव ने कहा कि दो साल के दौरान काफी लोग शिकायत लेकर आए थे।

सरकारी जमीन दिखाकर ठग लिए लाखों रुपये

भागलपुर। जगदीशपुर थाने के सैदपुर गांव की महिला नमिता कुमारी ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कुमार प्रभाकर पुरैनी मौजा में जमीन दिखाकर चार लाख, 38 हजार रुपये ठग लिए। उसने जिस जमीन को दिखाया था। वह भूमि सरकारी थी। सरकारी जमीन खरीदने से इंकार करने पर रुपये वापस नहीं किया। उल्टे धमकी दी जा रही थी।

गिरफ्तारी की सूचना पर कई पीड़ित थाने पहुंचे

भागलपुर। ठग कुमार प्रभाकर की गिरफ्तारी की सूचना पर कई लोग जोगसर थाने पहुंचे थे। एक व्यक्ति ने कहा कि सरकारी नौकरी में रहने के कारण ठगी की थाने में मौखिक शिकायत की गई थी। ऐसे काफी लोग हैं, जिन्होंने मुकदमा नहीं किया है। रुपये लौटा देने का इंतजार कर रहे हैं। धमकी दी जाती थी कि कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। जोगसर थाने में तैनात दारोगा बबलू पंडित से भी ठगी की गई लेकिन वह भी चुप रह गए थे।