भागलपुर: वर्ष 2019 में रोजगार के और अवसर मिलेंगे युवक-युवतियों को नौकरी, जानिए इसके लिए क्या करें

भागलपुर / पटना

एनसीएस साइट पर अब छात्रों के साथ-साथ देश की कई कंपनियों के नाम पर निबंधित किए गए हैं। नियोजनालयअधिकारी निबंधन के साथ ही कैरियर काउंसिलिंग के लिए भी युवक-युवतियों को विकसित करेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भागलपुर : वर्ष 2019 में रोजगार के और अवसर मिलेंगे। फरवरी में बांका में रोजगार मेला लगेगा। दिसंबर में भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय तीन दिवसीय मेले का आयोजन करने की योजना है। वहीं सरकारी विभाग में भी नौकरी मिलेगी। रोजगार दिलाने की दिशा में सरकार की ओर से पहल की जा रही है। रोजगार मुहैया कराने की दिशा में ही निबंधन में महत्वपूर्ण परिवर्तन भी किए गए हैं। पहले राज्य सरकार के वेबसाइट पर ऑनलाइन निबंधन होता था। लेकिन नवंबर 2015 से नेशनल कैरियर सर्विस (एनसीएस) की साइट पर ऑन लाइन निबंधन की प्रक्रिया शुरू की गई।

एनसीएस साइट पर अब छात्रों के साथ-साथ देश की कई कंपनियों के नाम पर निबंधित किए गए हैं। नियोजनालय के अधिकारी अब निबंधन के साथ ही कैरियर काउंसिलिंग के लिए भी युवक-युवतियों को विकसित करेंगे। इसके तहत नियोजन अधिकारियों को युवक-युवतियों को रोजगार कैसे मिले, योग्यता के अनुसार उन्हें कौन सा रोजगार मिलेगा, रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार की योजनाएं आदि की विस्तृत जानकारी देना है।

40 हजार युवक-युवतियों का निबंधन

19 फरवरी 2014 से अब तक तकरीबन 40 हजार से अधिक युवक-युवतियों का ऑनलाइन निबंधन हो चुका है। प्रतिदिन औसतन 20 लोग नियोजनालय कार्यालय निबंधन कराने पहुंचते हैं।

वर्ष 2017 में 3328 युवक-युवतियां को मिला था रोजगार

श्रम संसाधन विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा वर्ष 2017 में पांच बार नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें देश की विभिन्न कंपनियों ने मेले में हिस्सा लिया था। आयोजित इन मेले में 9877 युवक-युवतियों ने आवेदन किया था। अनुभव, क्षमता व योग्यता के आधार पर कुल 3328 युवक-युवतियों को नौकरी मिली थी। जबकि वर्ष 2016 में तीन बार नियोजन मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें 3010 बेरोजगारों को रोजगार मिला था। इसके अलावा नियोजनालय विभाग की ओर से शिविर लगाया गया था। जिसमें तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया था। 260 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया था। जिनमें 19 आइटीआइ पास छात्रों का ऑन स्पॉट चयन किया गया।

मनरेगा योजना में जॉबकार्डधारियों की संख्या 2017 में 3.59 लाख है। जबकि वर्ष 2018 में बढ़कर चार लाख पहुंच गई। वहीं वर्ष 2016 में 1 लाख 31 हजार 474 थी।

नियोजन पदाधिकारी कौशल कुमार मधुकर ने कहा कि फरवरी 2019 में बांका में दो दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन मेला लगेगा। मेला फरवरी के दूसरे सप्ताह में लगेगा। इस मेले में दो हजार से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य है। मेले में देश के विभिन्न जगहों के 25 से 30 कंपनियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। प्रमंडल स्तरीय मेले की तरह ही जिला स्तरीय मेला आयोजित की जाएगी। बांका के अलावा भागलपुर समेत अन्य जिलों के युवा-युवतियां भी मेले में हिस्सा ले सकते हैं।