भागलपुर आसपास : 2 बच्चों की मां को हुआ प्यार… ग्रामीणों ने पकड़ा, पति ने कराई शादी

भागलपुर / पटना

बांका में 2 बच्चों की मां (35) का 25 साल के युवक से अफेयर चल रहा था। महिला का पति शहर से बाहर काम करता है। इसी का फायदा उठाकर प्रेमी मंगलवार रात महिला के घर उससे मिलने पहुंचा। दोनों को गांव वालों ने देख लिया। इसके बाद महिला के पति को फोन किया। उसने कहा कि दोनों की शादी करवा दो, लेकिन बच्चे मत देना। इसके बाद गांव वालों ने दोनों की शादी करवा दी और बच्चे घर वालों को सौंप दिए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…

धोरैया के भुसार गांव में ग्रामीणों ने दो बच्चों की मां की शादी उसके प्रेमी 25 वर्षीय युवक से करा दी। पत्नी ने प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया, जिसको लेकर रात भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात को चोरी-चुपके रात के अंधेरे में दो बच्चों की मां रीता कुमारी (35 वर्ष) से मिलने पहुंचे 25 वर्षीय प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके बाद काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलने के बाद ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर गांव में ही शादी करा दी।

पिछले 2 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के भुसार गांव निवासी बद्री पासवान की पत्नी से लोगाय निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार से करीब 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं बद्री पासवान से रीता कुमारी की शादी 2014 में हुई थी, फिलहाल दोनों के दो बेटे 8 वर्षीय आशीष कुमार और वर्षीय आदित्य कुमार हैं। वहीं बद्री पासवान बाहर रहकर काम करता है। इसी को लेकर वीरेंद्र कुमार दो बच्चों की मां से मिलने के लिए उसके घर अक्सर आया करता था।

घर में बद्री पासवान नहीं रहने के कारण पत्नी और वीरेंद्र कुमार दोनों को मिलने जुलने के क्रम में प्यार परवान चढ गया, जिसके बाद अक्सर यह दोनों गांव में चोरी-चुपके मिला करते थे, जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई थी। इसी दौरान मंगलवार की देर रात वीरेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने भुसार गांव पहुंचा हुआ था, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को मिलने के दौरान पकड़ लिया।

इसकी सूचना महिला के पति बद्री पासवान को दिया गया, जिसके बाद बद्री पासवान ने भी उक्त दोनों प्रेमी प्रेमिका को शादी कराने का मंजूरी दे दिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों बच्चों को अपने पास रख कर प्रेमिका को प्रेमी के घर विदा कर दिया। इसके बाद गांव के कचरी में सरपंच द्वारा दोनों प्रेमी प्रेमिका का शादी का बांड भरवा कर दोनों को विदा कर दिया।