प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ कर पिटाई की। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ओर ग्रामीणों के बीच दोनों की शादी कराई गई। मामला देवघर जिले के पतारडीह निवासी बद्री शर्मा के पुत्र अजय शर्मा का है। अजय को स्थानीय लोगों ने चांदन नदी के पार जंगल में चांदन निवासी प्रीति कुमारी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाद में दोनों की स्थानीय युवकों ने जमकर पिटाई की। उसके बाद अजय शर्मा ने प्रीति से शादी करने को तैयार हो गया। स्थानीय प्रमुख रवीश कुमार ,मुखिया छोटन मंडल ,सरपंच गौतम दूबे और करीब 100 से अधिक ग्रामीणों के समक्ष शिव पार्वती मंदिर में बुधवार की देर रात दोनों का विवाह संपन्न कराया।


इससे पूर्व भी अजय को अपनी इसी प्रेमिका के साथ कई बार देखा जा चुका है । इधर, पिटाई पर गुरुवार की सुबह लड़के के भाई ने देवघर थाने में अजय के अपहरण का एक आवेदन दिया था। आवेदन के बाद देवघर पुलिस चांदन पहुंच गई थी। लेकिन चांदन पुलिस से पूछताछ करने के बाद प्रेम प्रसंग का मामला पाकर देवघर पुलिस लौट गई।

