भागलपुर आसपास : दोपहर बाद भी हल्की बारिश की संभावना, उमस भरी गर्मी से बे’हाल रहे लोग

सूचना/खबरे

भागलपुर : दिनभर धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग वहीं सोमवार की शाम औसतन सात-आठ किलोमीटर की गति से चली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोपहर में जहां शहर का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 39.8 और 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शाम में बारिश के बाद अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस गिरकर 32.8 पर पहुंच गया। शाम में आसमान में बादल के आने के बाद से ही लोगों के चेहरे खिल गए थे। उन्हें उम्मीद थी भगवान गर्मी से जरूरत राहत देंगे।

शाम सबा पांच बजे जब हल्की आंधी के बाद रिमङिाम बारिश हुई तो मौसम मस्त हो गया। दिनभर घरों में कैद रहे लोगों ने चेहरे पर खुशी लिए मस्त मौसम का भरपूर आनंद लिया। सैंडिस कंपाउंड में घुमने आए लोगों के चेहरे भी गर्मी से तत्काल राहत मिलने से खिले-खिले थे। बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसका कारण बंगाल की खाड़ी में हवा का निम्न दाव बनना बताया जाता है।