भागलपुरः महिला चेन स्नैचर को पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया

भागलपुर / पटना

पुलिस के मुताबिक दो दिन पूर्व मां विषहरी के प्रतिमा स्थापना के समय कई महिलाओं ने सोने की चेन और झुमकों के चोरी होने की शिकायत विभिन्न थानों में दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले में तफ्तीश में जुटी पुलिस ने आरोपी महिला को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भागलपुर जिले में शनिवार को पुलिस ने एक महिला चेन स्नैचर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. महिला चेन स्नैचर की शिनाख्त अनिता सिन्हा के रूप में हुई है, जो इशाकचक थाना क्षेत्र के ईश्वरनगर की निवासी बताई जाती है.

रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार महिला भीड़-भाड वाले इलाकों में महिलाओं के गले से चेन छीनने की घटना को अंजाम देती थी. पुलिस ने महिला के पास से सोने की एक चेन और एक झुमका भी बरामद किया है. पुलिस अब मामले में विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक दो दिन पूर्व मां विषहरी के प्रतिमा स्थापना के समय कई महिलाओं ने सोने की चेन और झुमकों के चोरी होने की शिकायत विभिन्न थानों में दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले में तफ्तीश में जुटी पुलिस ने आरोपी महिला को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया.