भागलपुर | बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के अाह्वान पर मानदेय विसंगति दूर करने समेत कई मांगाें के समर्थन में मंगलवार से कार्यपालक सहायकाें की बेमियादी हड़ताल हाेगी। इससे पंचायत से लेकर बाकी विभागाें के काम भी प्रभावित हाे सकते हैं। इसकाे लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी बीडीअाे काे पत्र भेजा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसमें कहा गया है कि मंगलवार से जाे कार्यपालक सहायक हड़ताल में शामिल हाेंगे, उनकी सूची उपलब्ध कराएंगे। बता दें कि कार्यपालक सहायकाें का पूर्व से ही अांदाेलन चल रहा है। इससे पहले अाठ अाैर नाै मार्च काे भी दाे दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई थी। इसके बाद मांगें पूरी नहीं हुई ताे फिर 10 से 14 मार्च तक काला बिल्ला लगाकर काम किया।

लेकिन अब तक सरकार के स्तर से काेई पहल नहीं की गई ताे अब मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल की जानकारी डीएम काे भी दी गई है। इसके लिए बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की अाेर से पत्र जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है।
