भागलपुर लोकसभा में बुलो मंडल की जीत सुनिश्चित हैं : अरुण यादव -Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

भागलपुर- युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद के प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की जीत सुनिश्चित हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिस प्रकार से हर वर्गो का समर्थन इस चुनाव में बुलो मंडल को प्राप्त हुआ हैं इससे पहले ही साफ हो चुका है कि जीत की मरजिंग चौकाने वाली और अच्छी होगी। इस बार बुलो मंडल की जीत के बाद भागलपुर लोकसभा क्षेत्र.के चौहमुखी विकास की गति और तेज होगी।

श्री यादव ने कहा कि विभिन्न एजेंसी द्वारा जारी  एग्जिट पोल के विपरीत चुनाव परिणाम आयेंगे। बिहार में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी।

देश में किसी भी स्थिति में नरेंद्र मोदी की सरकार दुबारा नही बनने जा रही हैं। केंद्र में महागठबंधन की सरकार बननी तय हैं।