बिहार : 8386 कार्यपालक सहायक संविदा पर रखे जाएंगे, नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

भागलपुर / पटना

पटना। राज्य की हर ग्राम पंचायत में एक और कार्यपालक सहायक संविदा पर नियुक्त करने का प्रस्ताव है। पंचायती राज विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। विभाग मंजूरी के लिए शीघ्र ही कैबिनेट में प्रस्ताव भेजेगा। मंजूरी मिलते ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य में 8386 ग्राम पंचायतें हैं। इस तरह इतने ही पदों पर कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति फिर हो सकेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विभाग विभाग ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि कार्य की अधिकता को देखते हुए यह जरूरी है कार्यपालक सहायकों की संख्या हर पंचायत में दो-दो हो। एक-एक पद पर नियुक्ति होने के बाद पंचायत कार्यालयों की क्षमता बढ़ी है।

गौरतलब हो कि कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद जुलाई, 2018 में हर पंचायत में एक-एक कार्यपालक सहायक की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ था। तब विभाग ने अपने आदेश में कहा था कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को अपने दायित्वों को प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक है कि पंचायत के कार्यालय अन्य सरकारी कार्यालयों की भांति नियमित रूप से कार्य करे।